Title:
Recent News
प्रेग्नेंट महिला के इलाज से इनकार, लोगों ने डॉक्टर के कदम को बताया बिल्कुल सही; समझिए पूरा माजरा
गुजरात के एक डॉक्टर ने 30 वर्षीय गर्भवती महिला का इलाज करने से मना कर दिया। डॉक्टर ने दावा किया कि महिला अपने मन से इलाज कराना चाहती थी। महिला ने कुछ जरूरी चेकअप करवाने से मना कर दिया थआ। इसके बाद गायनेकोलॉजिस्ट ने साफ तौर पर कहा कि जब मरीज इलाज में अपनी मर्जी चलाएंगे तो डॉक्टर को भी इलाज ना करने का अधिकार है।
Thu, 25 Apr 2024 09:42:46 +0530
Weather Update Today: UP, बिहार सहित इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट; जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
Weather Update Today उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर देश के कुछ राज्यों में बारिश भी हो रही है जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। बिहार के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने बिहार में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मुंबई में भी लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
Thu, 25 Apr 2024 08:12:57 +0530
Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण के लिए 88 सीटों पर प्रचार अभियान थमा... राहुल गांधी-हेमा मालिनी, अरुण गोविल समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान बुधवार शाम थम गया। इस चरण में केरल में 20 कर्नाटक में 14 राजस्थान में 13 उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में आठ-आठ मध्य प्रदेश में छह असम और बिहार में पांच-पांच बंगाल और छत्तीसगढ़ में तीन-तीन और मणिपुर त्रिपुरा जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीटों पर मतदान होगा।
Thu, 25 Apr 2024 06:44:26 +0530
Madhavi Latha: हैदराबाद से BJP उम्मीदवार माधवी लता के पास 218 करोड़ रुपये की संपत्ति, चुनाव आयोग के हलफनामे में दिया विवरण
हैदराबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार के माधवी लता ने बुधवार को अपने परिवार की चल और अचल संपत्ति 218.28 करोड़ रुपये घोषित की। माधवी लता के परिवार पर 27 करोड़ रुपये की देनदारी है। भाजपा उम्मीदवार के परिवार के पास विरिंची लिमिटेड में 94.44 करोड़ रुपये की कीमत के 2.94 करोड़ शेयर हैं। लता के पति विश्वनाथ कोमपल्ले आईआईटी मद्रास से पढ़ाई कर चुके हैं।
Thu, 25 Apr 2024 06:00:00 +0530
'यह कहना खतरनाक है कि निजी संपत्ति का अधिग्रहण नहीं किया जा सकता', सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कही यह बात?
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि संविधान का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन की भावना लाना है। यह कहना खतरनाक होगा कि किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति को समुदाय का भौतिक संसाधन नहीं माना जा सकता है और सार्वजनिक भलाई के लिए राज्य द्वारा उसका अधिग्रहण नहीं किया जा सकता है। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने यह टिप्पणी की।
Thu, 25 Apr 2024 06:00:00 +0530
Assam: असम राइफल्स के काफिले पर हमले में उल्फा (आई) के तीन सदस्य गिरफ्तार, गोलीबारी में एक जवान घायल
तिनसुकिया जिले में असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला करने के मामले में बुधवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा (आई) के तीन भूमिगत सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। गत 16 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग से तिनसुकिया (असम) के मार्गेरिटा की ओर आ रहे 31 असम राइफल्स के काफिले पर मकुमपानी वन क्षेत्र में संदिग्ध उग्रवादियों ने गोलीबारी कर दी थी।
Thu, 25 Apr 2024 06:00:00 +0530
कतर में मौत की सजा पा चुके थे नौसेना के आठ पूर्व सैनिक, कैप्टन सौरभ को थी उम्मीद; पीएम मोदी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
नौसेना अधिकारी ने अपने जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षणों में से एक में अडिग समर्थन के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आपकी यह प्रतिज्ञा हमारी अंतरात्मा में गहराई तक प्रतिध्वनित होती है कि कोई भारतीय पीछे नहीं छूटेगा। आपने बार-बार इस प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। कतर ने इन सभी आठ पूर्व नौसेना अधिकारियों को जासूसी के आरोपों में मौत की सजा सुनाई थी।
Thu, 25 Apr 2024 06:00:00 +0530
'देश के मुसलमान भारतीय, नहीं मानते संसाधनों पर पहला हक', RSS के इंद्रेश कुमार ने क्यों कही ये बात?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने कहा है कि जो लोग मुस्लिम समाज को मुसलमान हो किरायेदार हो या बाहरी कहते हैं वह भड़काने का काम करते हैं। मुस्लिम न किरायेदार थे न बाहरी बल्कि इसी देश के हैं। हम सबका डीएनए एक है। इंद्रेश कुमार ने कहा कि इस देश के 99 प्रतिशत मुस्लिम यहीं के हैं।
Thu, 25 Apr 2024 06:00:00 +0530
Lok Sabha Elections 2024: कर्नाटक में भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ एफआईआर, पार्टी ने पूछा- कांग्रेस घोषणापत्र या मुस्लिम लीग घोषणापत्र
भाजपा के आधिकारिक हैंडल से इंटरनेट मीडिया एक्स पर कांग्रेस घोषणा-पत्र या मुस्लिम लीग घोषणा-पत्र शीर्षक से किए गए पोस्ट के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मल्लेश्वरम विधानसभा क्षेत्र की एफएसटी टीम द्वारा बेंगलुरु के मल्लेश्वरम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
Thu, 25 Apr 2024 06:00:00 +0530
Lok Sabha Election 2024: ओडिशा की राजनीति में ‘लुंगी बनाम धोती’ की छिड़ी बहस, बीजद और भाजपा ने एक-दूसरे पर जमकर साधा निशाना
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को एक वीडियो संदेश में लुंगी में देखे जाने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन पर जमकर निशाना साधा जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में ‘लुंगी बनाम धोती’ की बहस छिड़ गई। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि धोती ओडिशा की संस्कृति है न कि लुंगी जबकि सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के नेताओं ने पहनावे के तौर पर लुंगी के महत्व पर प्रकाश डाला
Thu, 25 Apr 2024 06:00:00 +0530
Please enable JavaScript to view the
comments powered by Disqus.
comments powered by
Disqus